हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में छुट्टा जानवरों पर अंकुश लगाने में निकाय फेल नजर आ रही है। कोसीकलां कस्बे में गाय के एक बच्चे पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें एक गाय बच्चे को पहले अपने सींग से 10 फीट उछाल कर फेंकती है और फिर उस पर लगातार हमला करती रहती है। इस हमले में बच्चे के सर,पैर और हाथ में चोट आई है। कोसी कस्बे के सरायशाही मोहल्ले के रहने वाले हेमंत का 14 वर्षीय बेटा कृष्णा ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। कृष्णा जैसे ही केनरा बैंक के समीप पहुंचा कि तभी एक गाय ने अचानक उस पर हमला बोल दिया। हमले से बचने के लिए कृष्णा ने प्रयास किए लेकिन गाय लगातार हमला करती रही। कृष्णा अपने भाई के साथ जा रहा था कि तभी उस पर गाय ने हमला कर दिया। कृष्णा पर गाय द्वारा किया गया हमला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में गाय पहले कृष्णा को 10 फीट उछालती है फिर उसको जमीन पर गिरा कर लगातार हमला करती है। गाय कभी सींग से मारती है तो कभी पैरों से इस बीच वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार ने बचाने का भी प्रयास किया। लेकिन गाय ने उस बाइक सवार को भी एक तरफ पटक दिया। इसके बाद भी वह कृष्णा पर हमला करती रही।
इस हमले में कृष्णा के सर,पैर और हाथ में चोट आई। हमले के बाद जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसके पिता हेमंत इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां कृष्णा का इलाज किया गया। हमले के बाद पिता हेमंत ने बताया कि कोसी कस्बे में छुट्टा जानवरों का आतंक है यहां आए दिन छुट्टा जानवर लोगों पर हमला करते हैं लेकिन नगर पालिका का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
