हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। काशी की तर्ज पर मथुरा-वृंदावन के 20 चौराहे पर हरे कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा और राधे-राधे गूंज रहा है। इसके साथ ही चौराहे पर यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। भगवान श्री राधा कृष्ण के भजन से श्रद्धालु भक्तिमय हो रहे है। सीएम योगी ने 24 जून को परिक्रमा मार्ग पर भजन सुनाने के आदेश दिए थे। इसके बाद नगर निगम ने यह कदम उठाया है। मध्य प्रदेश की महिला श्रद्धालु हिमानी ने बताया, भजन को सुनकर शांति मिल रही है। यहां आकर पूरा शरीर भगवान में विलीन हो गया। यह सरकार की अच्छी पहल है। इससे लोगों को मन से निगेटिविटी खत्म होगी। लोग भगवान से सीधे जुड़ेंगे। कानपुर से आए श्रद्धालु कुलदीप तिवारी ने कहा कि कान्हा का भजन सुनकर भगवान के प्रति आस्था बढ़ी है। यहां से अब जाने का मन नहीं कर रहा है। भजन को सुनकर लोगों के अंदर अच्छे विचार आएंगे। महिला श्रद्धालु रिचा ने बताया जैसे ही वह बस से उतरे तो यहां ट्रैफिक रुल के साथ साथ भगवान के भजन भी सुनाई दिया। मन में ऐसा अहसास हो गया कि हम वृंदावन पहुंच गए है। शहर में भूतेश्वर तिराहा, गोवर्धन चौराहा, कृष्णा नगर,स्टेट बैंक, मसानी, भरतपुर गेट, डीग गेट के अलावा वृंदावन में सौ सैय्या अस्पताल तिराहा,परिक्रमा मार्ग चौराहा, अटला चुंगी तिराहा,प्रेम मंदिर तिराहा, मल्टी लेवल पार्किंग पर लगे इंटीग्रेटेड ट्रैफिक सिस्टम के लगे ट्रैफिक लाइट और CCTV पोल के पास साउंड लगाए है। इससे भक्तों को भजन सुनाया जा रहा है।सीएम योगी के आदेश के बाद नगर निगम ने मथुरा- वृंदावन के रास्ते में तिराहे पर CCTV के पास लगे साउंड सिस्टम में वाहन सुरक्षा के संदेश के साथ भजन साउंड में बजा रहा है। रास्ते से आने-जाने वाले हर यात्री भजन को सुन रहे है। लोगों को भजन सुनकर अहसास हो रहा कि वह श्रीकृष्ण की जन्म स्थली में पहुंच गए है। मथुरा- वृंदावन नगर निगम ने यातायात नियमों के जागरूक करने के लिए चौराहों पर साउंड सिस्टम लगाया था। 24 जून को पीएम मोदी के 9 साल पूरे होने पर सीएम योगी दो दिन के दौरे पर आए थे। उन्होंने कहा कि मथुरा आने पर गौरव की अनुभूति होती है। एक नई ऊर्जा मिलती है। आज एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार हो रही है। इसी तरह यहां भी चौराहे,तिराहा पर लगे साउंड सिस्टम में यातायात नियमों के साथ हरे कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा का भजन लगाया जाए। इससे लोग भजन सुनकर सुखद एहसास हो रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
