मथुरा। व्रन्दावन में उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा संचालित गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी, वृंदावन में 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मथुरा के *योगाचार्य डॉ एस पी गोस्वामी ने संस्थान के स्टाफ एवं रासलीला प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग ले रहे बालक बालिकाओं को योगासन कराए। उन्होंने कहा कि आज के दौर में मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग करना अति आवश्यक है। महर्षि अरविंद द्वारा प्रतिपादित योग के सिद्धांतों को भी उन्होने भली प्रकार समझाया। ब्रज संस्कृति सलाहकार डॉ उमेश चंद्र शर्मा* ने भी भगवान श्री कृष्ण और योग पर विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी के *समन्वयक चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार ने डॉ गोस्वामी का पटुका पहनाकर स्वागत किया। डॉ गोस्वामी अवकाश प्राप्त जिला विद्यालय निरीक्षक हैं और इस समय योग के प्रचार प्रसार में जुटे हैं।
श्री सिकरवार ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रयासों से 21 जून की तिथि विश्व योग दिवस के लिए तय की गई है। आज के दिन समूचा विश्व योगाभ्यास कर रहा है और इसके लिए का संकल्प भी ले रहा है। दुनिया में यह सब भारत सरकार की पहल से संभव हुआ है।
संस्थान की *शोध समन्वयक डॉ रश्मि वर्मा* ने रासलीला प्रशिक्षण कार्यशाला में कत्थक नृत्य सिखाने लखनऊ से पधारी डॉ मीरा दीक्षित* को पटुका पहनाया। बच्चों को रास सिखा रहे स्वामी घनश्याम शर्मा वह उनकी टीम के सदस्यों को भी पटका पहना कर सम्मानित किया गया। सहायक दीपक शर्मा ने योग दिवस आयोजन की समस्त व्यवस्थाएं संभालीं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
