• Thu. Jul 2nd, 2026

बीएसए कॉलेज की पुलिया पर हुए विवाद में दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज

ByVijay Singhal

Jun 22, 2023
Spread the love
मथुरा। बीएसए कॉलेज के समीप एक जनप्रतिनिधि के परिजन द्वारा मारपीट के वायरल वीडियो के मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मामले में महिला सहित दोनों पक्षों से दो-दो नामजद और अन्य अज्ञात शामिल हैं। थाना कोतवाली क्षेत्र के महेंद्र प्रताप नगर निवासी महिला ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार को वह सुबह 11 बजे चाचा के साथ कचहरी से बाइक से घर जा रहीं थीं। बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज की पुलिया पर पानी भरने के कारण खड़े थे, तभी वहां से निकले जितेंद्र चौधरी और जसवंत ने उनके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर हेलमेट और लात-घूंसों से मारा। इनके साथ चार अन्य लोग भी थे। इस दौरान अनेक लोग जुट गए, कई ने घटना की वीडियो बनाकर वायरल भी की है। इधर कोतवाली क्षेत्र के चाह कठौती कुआं निवासी विपिन कुमार ने तहरीर में लिखा है कि वह सुबह 10:30 बजे वेस्ट प्रताप नगर स्थित कार्यालय से बैंक जा रहा था। बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज की पुलिया के समीप बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जब विरोध किया तो उन्होंने व साथ बैठी महिला ने लात-घूंसों से मारपीट करते हुए गले से सोने की चेन तोड़ ली और जेब से 7200 रुपये निकाल लिए। चीख-पुकार सुनकर आने-जाने वाले लोगों ने बचाया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.