हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
जनपद के प्रमुख घाटों एवं मन्दिर प्रांगणों में होगा योग
हर घर आंगन योग- नवम अंतराष्ट्रीय योग दिवस की थीम
जनपद मथुरा का मुख्य योग कार्यक्रम स्व0 मोहन पहलवान स्पोर्टस स्टेडियम/गणेशरा स्टेडियम में आयोजित होगा
मथुरा 20 जून। नवम अंतराष्ट्रीय योग दिवस को भव्य एवं जनसहभागिता के साथ सफल मनाया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा की गई नई पहल के अनुसार प्रमुख घाटों एवं मंदिरों के प्रांगणों में होगा योग।
माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में योग किया जायेगा। गणमान्यत व्यक्ति तथा अधिकारी जनपद के विभिन्न तहसील, ब्लाॅक, पंचायत घर, पार्क, स्कूल, कॉलेज, स्टेडियम, घाट, मन्दिर प्रांगण आदि स्थानों पर योग करेंगे। जनपद के मुख्यालय के साथ साथ समस्त तहसील, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, मंदिर, घाटों, पार्कों आदि पर प्रातः 6 से 8 बजे तक योग किया जाएगा। जनपद मथुरा का मुख्य योग कार्यक्रम स्व0 मोहन पहलवान स्पोर्टस स्टेडियम/गणेशरा स्टेडियम में आयोजित होगा।
जिलाधिकारी ने आव्हान किया है कि सभी जनपदवासी अधिक से अधिक योग से जुड़ते हुए नवम अंतराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनायें। अपने घरों के आस पास स्थित तहसील, ब्लाॅक, पंचायत घर, पार्क, स्कूल, कॉलेज, स्टेडियम, घाट, मन्दिर प्रांगण आदि में प्रतिभाग कर योग करें।
जनपद में नगर निगम मथुरा वृंदावन के प्रेम मंदिर, विश्राम घाट सहित 25 अन्य घाट, जवाहर बाग, देवहरा बाबा घाट, केशीघाट सहित वृंदावन के अन्य घाट, श्री कृष्ण जन्मभूमि , भगत सिंह पार्क डैंपियर नगर तथा गांधी पार्क वृंदावन में योग किया जायेगा। गोवर्धन के श्रीनाथ जी मंदिर, गीता आश्रम रमण रेती, कीर्ति मंदिर बरसाना, सिद्ध विनायक कॉलेज तथा श्री बाबूलाल महाविद्यालय। सदर के हिंदुस्तान इंजीनियरिंग कॉलेज फरह, पंडित दीन दयाल उपाध्याय धाम फरह तथा किसान इंटर कॉलेज राल। छाता के गांधी पार्क कोसीकलां, नंदगांव मंदिर प्रांगण, कोको कोला फैक्ट्री परिसर तथा संस्कृति विश्वविद्यालय छाता। मांट के बृज आदर्श इंटर कॉलेज, श्री राधा रानी मंदिर पार्किंग स्थल पिथरौली पानीगांव तथा तहसील परिसर मांट। महावन के विकास खंड राया परिसर, ऋषिकुल इंटरनेशनल स्कूल प्रेमनगर तथा रमणरेती आश्रम में योग किया जायेगा। जनपद वासी लाखों की संख्या में अपनी सहभागिता दिखायें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
