हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में भगवान जगन्नाथ 15 दिन बाद आज भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। स्नान यात्रा के बाद से भगवान जगन्नाथ अस्वास्थ्य हो गए थे। जिसके बाद एकांतवास में रहते हुए उनका इलाज किया जा रहा था। रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकल चुके हैं। रथ यात्रा को लेकर ब्रज के मंदिरों में तैयारी पूरी कर ली गई है। साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। मेयर विनोद अग्रवाल ने रथ खींचा है। इसके बाद बहन सुभद्रा के साथ रथ पर विराजमान होकर भगवान भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा जगन्नाथ घाट स्थित जगन्नाथ मंदिर से शुरू हो कर परिक्रमा मार्ग,टटिया स्थान, रंगनाथ मंदिर पूर्वी द्वार, कोतवाली रोड,रंग जी चौराहा,रंग नाथ मार्केट, पत्थरपुरा,गोपीनाथ बाजार,गोदा बिहार आश्रम होते हुए ज्ञान गुदड़ी पहुंचेगी। करीब 5 किलोमीटर के सफर में इस दौरान सुरक्षा के भी इंतजाम रहेंगे। भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में भी निकलेगी। यहां श्री कृष्ण जन्मस्थान से निकलने वाली रथ यात्रा करीब 4 किलोमीटर का सफर पूरा करने के बाद वापस मंदिर पहुंचेगी। वहीं दूसरी रथ यात्रा केशव गौडिया मठ से निकलेगी। रथ यात्रा के लिए रथों को आकर्षित तरीके से सजाया गया है। वृंदावन के सेवाकुंज क्षेत्र स्थित राधा दामोदर मंदिर में जगन्नाथ रथ यात्रा की पूर्व संध्या पर भगवान के नव यौवन दिवस पर विशेष दर्शन हुए। नव यौवन दिवस पर आम और फूलों से भगवान की बैठक बनाई गई। मंदिर के सेवायत करुण गोस्वामी ने बताया कि स्नान यात्रा के बाद भगवान जगन्नाथ तप (बुखार) होने पर विभिन्न आयुर्वेद चिकित्सा से लाभ होने पर पुनः दर्शन देते हैं। इसी को नव यौवन दिवस कहा जाता है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
