हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आदिपुरुष फिल्म में भगवान के चरित्र और डायलौग को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। हिंदूवादी संगठन इस फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर अब संत प्रेमानंद महाराज का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें संत प्रेमानंद महाराज कहते हैं हमारे प्रभु के पावन चरित्र को बहुत संभाल कर बोला जाए,बहुत संभाल कर अनुकरण किया जाए। नहीं तो पतन हो जायेगा,नाश शब्द जीवन में जुड़ जायेगा। आदिपुरुष फिल्म विरोध के बीच सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी है। इसका देश भर में विरोध हो रहा है। कहीं पुतले जलाए जा रहे हैं कहीं फिल्म को बैन करने की मांग की जा रही है। हिंदू वादी संगठनों द्वारा किए जा रहे विरोध के बाद अब साधु संत भी इसको लेकर कड़े बयान दे रहे हैं। आदिपुरुष फिल्म को लेकर संत प्रेमानंद महाराज का सोशल मीडिया पर बयान वायरल हो रहा है। सत्संग के दौरान दिए गए इस बयान पर संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि यह मनोरंजन का विषय नहीं है। जैसा चाहो वैसा बोल दो। यह धन कमाने का विषय नहीं हैं। यह परम धन कमाने का विषय है यह परम धन कमाने का विषय है। इन्हीं लीला चरित्रों को सुनकर गाकर तुम्हारे सामने दहाड़ते हैं। सत्संग के दौरान संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि अगर प्रभु के चरित्र को मनोरंजन बनाओगे,यदि उपहास कराओगे,मर्यादा रहित चेष्टा करोगे तो कोई भी हो दंड भोगना पड़ेगा यह अपराध है। आज सत्संग को भगवद लीला को मनोरंजन बना रहे हैं। कोई कुछ बोले बस सामने वाला रिझना चाहिए। शास्त्र सम्मत अनुकरण हो वही केवल किया जाए। मनमानी लीला अनुकरण या मनमानी बोलना ,मनमानी आचरण करना यह केवल नर्क प्राप्ति का हित हो सकता है भगवत प्राप्ति का हित नहीं हो सकता।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
