हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में खेत पर बने ट्यूब बैल पर सो रहे किसान की हत्या कर दी गई। किसान की ईंट पत्थर से पीट पीटकर हत्या की गई। हत्या की जानकारी मिलते ही जब तक ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे उससे पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थाना नौहझील क्षेत्र के कटैलीया गांव का रहने वाले 45 प्रेमपाल शर्मा उर्फ बबलू घर से खाना खाने के बाद खेत पर बने ट्यूब बैल पर सोने के लिए चले गए। प्रेमपाल खेत की रखवाली भी करना चाहते थे। किसान खेत पर सो रहे थे कि अचानक देर रात उन पर किसी ने बार किया। अचानक हुए बार से चीख निकल गई। प्रेमपाल पर गांव के ही रहने वाले मन्नू ने सोते हुए ईंट से हमला किया। प्रेमपाल जब तक कुछ समझ पाते उससे पहले ही मन्नू ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और फिर ईंट पत्थर मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। देर रात प्रेमपाल की चीख सुनकर दूसरे खेत पर मौजूद किसान जब तक मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी फरार हो चुका था। लहूलुहान हालत में पड़े प्रेमपाल को देखकर इसकी सूचना परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। प्रेमपाल को नौहझील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रेमपाल शर्मा के खेत में लगे ट्यूब बैल से दो दिन पहले पानी का पाइप चोरी हो गया था। जानकारी करने पर पता चला कि यह घटना मन्नू ने की है। प्रेमपाल ने मन्नू से इस बारे में बातचीत की। जिस पर मन्नू भड़क गया और उसकी प्रेमपाल से कहा सुनी हो गई। दो दिन तक पाइप लाइन न लौटाने पर सोमवार को प्रेमपाल ने इसकी शिकायत मन्नू के घर वालों से कर दी। प्रेमपाल द्वारा पाइप लाइन चोरी कर लेने की शिकायत मन्नू के घरवालों से कर देने से वह भड़क गया उसको यह बात नागवार गुजरी। मन्नू ने सोमवार की देर रात ट्यूब बैल पर सोते प्रेमपाल को दबोच लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद मन्नू ने ईंट पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। वारदात की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी मन्नू आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। वह पहले भी कई बार चोरी कर चुका है। थाना प्रभारी नौहझील प्रमोद पवार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जगह जगह टीम दबिश दे रही है जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
