• Fri. Feb 27th, 2026

बृज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह पदाधिकारियों के साथ की बैठक, 24 जून को मथुरा आयेंगे योगी

ByVijay Singhal

Jun 18, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 जून को जिले में महासंपर्क महाभियान के तहत जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा जिला और महानगर इस जनसभा की व्यवस्था देखेंगे। सेठ वीएन पोद्दार इंटर कालेज में होने वाली. जनसभा के लिए बृज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह शाक्य एवं जिला प्रभारी अनिल चौधरी और ब्रज क्षेत्र महामंत्री नागेंद्र सिकरवार ने जिला व महानगर  पदाधिकारियों के साथ माधव मुस्कान होटल में बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री की जनसभा की तैयारियों पर मंथन हुआ। वही क्षेत्र अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह शाक्य ने बताया  24 जून को मुख्यमंत्री शाम चार बजे जनसभा को संबोधित करने आएंगे। महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया 19 जून को होने वाले  लाभार्थी सम्मेलन की जिम्मेदारी महानगर उपाध्यक्ष  चंद्रपाल कुंतल एवं महामंत्री  राजू यादव  को दी गई वही मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया 21 जून को योगा दिवस के कार्यक्रम संयोजक सुनील चतुर्वेदी को बनाया गया।वही बृज क्षेत्र महामंत्री नागेंद्र सिकरवार ने बताया कि जिला और महानगर इकाई संयुक्त रूप से जनसभा की जिम्मेदारी देखेगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए जिला और महानगर से छह-छह संयोजक बनाए गए हैं। रविवार को ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य 24 जून को होने वाली योगी जी जनसभा को लेकर  समीक्षा  बैठक ली। वही अध्यक्ष दुर्गविजय ने बताया मोदी सरकार की नौ साल एवं योगी सरकार 6 साल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नौ साल गरीब कल्याण को समर्पित हैं। उन्होंने हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाईं और उन तक पहुंचाई हैं। वही क्षेत्र महामंत्री नागेंद्र सिकरवार ने बताया मोदी सरकार के नौ साल गरीब कल्याण को समर्पित हैं।उन्होंने हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाईं और उन तक पहुंचाई हैं। उन्होंने बताया  कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार आज तक के भारत के इतिहास में और विश्व में सबसे ज्यादा लोकप्रिय सरकार है। मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार गरीब, शोषित, वंछित, दलित, पीड़ित एवं पिछड़ा वर्ग के उत्थान के प्रति समर्पित सरकार है। महापौर ने कहा की आधुनिक भारत के विकास के स्वर्णिम पल का इतिहास रचा जा रहा है।वही मोदी जी के मन की बात सुनकर कार्यक्रम का समापन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल  बैठक  संचालन महामंत्री प्रदीप गोस्वामी द्वारा किया गया इस अवसर पर महानगर प्रभारी अनिल चौधरी, बृज क्षेत्र मंत्री विनोद चौधरी  पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी राजू यादव  उपाध्यक्ष चंद्रपाल कुंतल हेमंत अग्रवाल मंत्री नीरू  सक्सेना नितिन चतुर्वेदी दीपांकर  भाटिया श्याम शर्मा, सुरभि अग्रवाल , रश्मि शर्मा , नितिन शर्मा, संजय शर्मा , संजय गोविल , विजय शर्मा , योगेश द्विवेदी संजय दीक्षित ,लोकेश तायल आदि उपस्थित थे
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.