• Fri. Feb 27th, 2026

सौंदर्यीकरण के नाम पर क्षतिग्रस्त किया लाखों का बोर्ड

ByVijay Singhal

Jun 18, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कृष्णानगर में सौंदर्यीकरण के नाम पर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। बड़े व्यापारियों को अभयदान दिया जा रहा है। यह आरोप शनिवार को एक स्थानीय व्यापारी ने प्रशासन पर लगाए। व्यापारी ने प्रशासन पर उसका लाखों का नुकसान करने का आरोप लगाया। प्रशासन की टीम जेसीबी के साथ शनिवार को कृष्णानगर पहुंची। यहां मुख्य बाजार में स्थित मोबाइल व कंप्यूटर की जानी मानी कंपनी के शोरूम पर लगे बोर्ड और साइनेज को क्षतिग्रस्त कर दिया। व्यापारी पंकज खंडेलवाल ने बताया कि बिना लिखित सूचना दिए ही उन पर कार्रवाई की गई। इससे उनका करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बताया कि अभी 7 दिन पूर्व ही कुछ कर्मचारी दुकान पर आए थे। उस समय बोर्ड बदलवाने के लिए उन्होंने 15 दिन का समय दिया था। बताया कि उन्हें बोर्ड बदलवाने के लिए कंपनी की अनुमति चाहिए थी। जिसके लिए लिखित नोटिस होना जरूरी था। जब उन्होंने लिखित नोटिस दिए जाने की बात की तो किसी ने उन्हें लिखित नोटिस नहीं दिया और शनिवार को अचानक आकर दुकान पर तोड़फोड़ कर दी। जिसके चलते उनका लाखों का नुकसान हुआ। जब उन्होंने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया तो उनके साथ अभद्रता भी की गई।

नगर निगम के अधिकारियों ने इस घटना से अनभिज्ञता जताई। इस संबंध में एमवीडीए के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें व्यापारी के नुकसान के बारे में जानकारी नहीं है। बताया कि जो भी कार्रवाई हो रही है, वह मंडलायुक्त और जिलाधिकारी के निर्देश पर हो रही है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.