हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिलाधिकारी पुलकित खरे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने गोवर्धन स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में बैठक कर राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियों की समीक्षा की। 29 जून से 3 जुलाई तक चलने वाले इस मेले की तैयारियां जानने के लिए शनिवार को बैठक से पूर्व अफसरों ने पैदल चलकर परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण भी किया। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय रहते सड़कों का पेचवर्क करा लिया जाए। वाॅच टावर, बैरिकेडिंग, चेक प्लेट्स, पार्किंग में रैम्प का कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाए। परिवहन विभाग के अधिकारियों से कहा कि मेले के बसों की व्यवस्था पूरी कर लें। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिक्रमा मार्ग पर खाद्य पदार्थों की जांच करते रहें। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गोवर्धन व पंचायती राज विभाग से कहा कि परिक्रमा मार्ग एवं मुख्य मन्दिरों के आस-पास साफ सफाई कराएं। खासकर राधाकुंड व मानसी गंगा की। जलभराव वाली समस्याओं पर प्रभावी निदान कराएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एके वर्मा ने बताया कि मेला क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। डाॅक्टरों की भी तैनाती की जाएगी। एंबुलेंस व बाइक एंबुलेंस की भी व्यवस्था रहेगी। एसडीएम कमलेश कुमार गोयल व सीओ राम मोहन शर्मा से पार्किंग, परिक्रमा मार्ग पर लाइटिंग, कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरे आदि का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि मेला क्षेत्र में वाॅच टावर, पार्किंग स्थल, खोया पाया केंद्र, सीसीटीवी कैमरे, विभिन्न स्थानों पर अस्थाई पुलिस चौकी व कंट्रोल रूम की व्यवस्था की जा रही है। बैठक से पूर्व डीएम ने कुसुम सरोवर के सामने बने पेयजल व शौचालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पानी की प्याऊ से स्वयं जल पीकर स्वच्छता का जायजा लिया। शौचालय का अवलोकन भी किया। कच्चे परिक्रमा मार्ग पर स्वयं नंगे पैर चलकर मानकों का जायजा लिया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कच्ची परिक्रमा मार्ग पर सभी पत्थर एवं अन्य प्रकार की असुविधा करने वाली चीजों को हटवाएं। जहां-जहां आवश्यकता है वहां पर अधिक मिट्टी का भराव करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पाण्डेय, सचिव एमवीडीए राजेश कुमार, एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद, अधिशासी अधिकारी गोवर्धन आलोक वर्मा आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
