• Thu. Feb 26th, 2026

यमुना में पत्नी के सामने पति यमुना डूबा,गोताखोर तलाश रहे, पलवल से घूमने आया था दंपति

ByVijay Singhal

Jun 17, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में यमुना में नहाने गया युवक डूब गया। युवक पलवल से पत्नी के साथ वृंदावन घूमने आया था। पति,पत्नी और सास यमुना किनारे घूम रहे थे। इसी दौरान युवक यमुना में नहाने चला गया। वह गहरे पानी में चला गया। युवक की गोताखोर तलाश कर रहे हैं। पलवल की कृष्णा कॉलोनी निवासी निखिल पुत्र राजेश अहेरिया उम्र 21 वर्ष शुक्रवार की दोपहर को पत्नी ज्योति और सास संगीता के साथ वृंदावन घूमने आया था। मंदिर बंद होने के कारण यह लोग पहले बाजार में घूमते रहे और फिर यमुना किनारे घूमने चले गए। निखिल,ज्योति और संगीता पहले यमुना में नाव से घूमे उसके बाद संगीता कुछ खाने पीने के लिए परिक्रमा मार्ग में एक चाय की दुकान पर चली गई। इसी दौरान निखिल का यमुना स्नान का मन हुआ। वह पत्नी के पास कपड़े छोड़कर जुगल घाट पर यमुना में नहाने चला गया। निखिल यमुना में स्नान कर रहा था और ज्योति यमुना किनारे बैठकर उसे देख रही थी। अचानक ही निखिल यमुना में डूबने लगा। ज्योति को पहले लगा कि निखिल शायद गोता ले रहा है लेकिन जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो वह दौड़कर परिक्रमा मार्ग पर पहुंची और पति को बचाने के लिए शोर मचाने लगी। ज्योति की आवाज सुनकर यमुना में नाव चलाने वाले नाविक राम निषाद,घनश्याम,ब्रज मोहन,हीरा आदि निखिल को बचाने यमुना में कूद पड़े। इसी बीच किसी ने युवक के डूबने की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। गोताखोरों ने करीब दो घंटे तक निखिल की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद अंधेरा ज्यादा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.