हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में पुलिस लूट की एक वारदात का खुलासा नहीं कर पाती उससे पहले लुटेरे दूसरी लूट की वारदात को अंजाम दे कर पुलिस को चुनौती दे डालते हैं। बदमाशों ने मुंबई से वृंदावन दर्शन करने आई महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया और 2 लाख रुपए कीमत की चैन लूट ली। इस वारदात के दौरान एक महिला गिरने के कारण घायल हो गई। मुंबई निवासी सोनिया अपने सिरसा में रह रहे मायके वालों के साथ वृंदावन दर्शन करने आई हुई थी। शुक्रवार की देर शाम वह और उनके साथ आईं अन्य महिलाएं प्रेम मंदिर दर्शन करने के बाद दिल्ली जाने के लिए ई रिक्शा से नेशनल हाईवे जा रही थीं। इनको छटीकरा से दिल्ली से बस में जाना था। सोनिया और उसके साथ की महिलाएं प्रेम मंदिर से करीब 3 किलोमीटर दूर स्थित अक्षय पात्र के समीप पहुंची। यहां पीछे से बाइक पर आए दो लुटेरों ने चलते ई रिक्शा में बैठी सोनिया के गले पर हाथ मारा और चैन लूटकर फरार हो गए। सोनिया के साथ हुई वारदात को देखते ही उनकी भाभी शिवानी ने बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया जिसकी वजह से वह सड़क पर गिर गई जिससे उनके सर में चोट लग गई और वह घायल हो गईं। दोनों बदमाशों में से बाइक चला रहे एक बदमाश ने मुंह ढका हुआ था जबकि चैन तोड़ने वाले पीछे बैठे बदमाश का मुंह खुला हुआ था। चैन तोड़ने के बाद बदमाशों ने पीड़िता को चिढ़ाने के उद्देश्य से चलती बाइक पर चैन को हाथों में लेकर घुमाया और फिर जेब में रखकर फरार हो गए। पीड़िता सोनिया ने बताया कि बदमाश उसकी साढ़े तीन तोला सोना की चैन लूट कर ले गए जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए है। लूट की वारदात के बाद सोनिया और उसके साथ मौजूद अन्य महिलाएं घायल हुई शिवानी को लेकर केशव धाम के समीप स्थित एक फार्मेसी पर ले कर पहुंची। जहां उनका ट्रीटमेंट कराया। इसी दौरान पीड़ित महिला ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना जैंत पुलिस पीड़ित महिला सोनिया और शिवानी के पास पहुंची और वारदात की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखने निकल गई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
