हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के दीनदयाल इंस्टिट्यूट में साथ पढ़ने वाले चेतन रावत और पूजा की दोस्ती थी। दोनों शादी करना चाहते थे मगर उनके समक्ष पैसे की तंगी थी। इसलिए प्रेमिका पूजा ने आगरा में रहने वाली अपनी मौसी के घर में चोरी की योजना बनाकर उसे अपने प्रेमियों और उसके दोस्त के जरिए अमलीजामा पहनाया। योजना के तहत पूजा बीमारी के इलाज के लिए मौसी के घर आगरा आकर रहने लगी। वह पिछले 10 दिनों से उनके घर रह रही थी। गत 9 जून को उसका सुरीर, मथुरा निवासी निवासी प्रेमी चेतन रावत और उसका साथी आकाश रावत उसकी मौसी के घर की रेकी करने के लिए आए, जिन्हें अगले दिन पूजा ने घर के अंदर बुला लिया, जो उसके साथ मिलकर करीब 65 लाख रुपए की चोरी की घटना को अंजाम देकर वहां से निकलने में सफल रहे। आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के शिवाजी नगर में शू मटेरियल का काम करने वाले मुन्ना लाल के घर हुई चोरी की इस घटना की जानकारी गृह स्वामी को अगले दिन हुई। डीसीपी विकास कुमार के अनुसार सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से इस घटना का खुलासा करते हुए तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनके पास से 17 लाख की नगदी और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।
