हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मूलरूप से कानपुर के गोविंद नगर क्षेत्र की रहने वाली महिला पति के साथ यहां सौ फुटा क्षेत्र में रहती है। महिला का आरोप है कि भूरी, धर्मेंद्र, मिस्त्री और दिनेश अपने लोगों को भेजकर मीट-मछली बनाने की कहते हैं। कई बार इनसे मना कर दिया। 13 जून को भी इन्होंने चार लोग भेजे जो शराब पीए थे। विरोध किया तो इन लोगों ने छेड़छाड़ की। पति ने बचाने की कोशिश की तो लाठी से सिर में वार कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद महिला ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मीट बनाने का विरोध करने पर महिला से छेड़छाड़ की गई। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
