• Wed. Feb 25th, 2026

मथुरा की भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा,जन प्रतिनिधियों पर लगाया परिवारवाद का आरोप

ByVijay Singhal

Jun 16, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा भाजपा में चल रही अंतर्कलह खुलकर सामने आ गई। यहां भाजपा में बड़ी हलचल हुई और भाजपा जिलाध्यक्ष ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी में हड़कंप मच गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस्तीफा देने का कारण जन प्रतिनिधियों पर परिवार वाद का आरोप लगाया। यूपी में वर्तमान में जिला सहकारी संघ और जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर पद का चुनाव चल रहा है। 20 जून को इस पद के लिए घोषणा की जाएगी। डायरेक्टर के पद पर नामों को लेकर भाजपा में पिछले कई दिनों से अंतर्कलह चल रही है। इसको लेकर कई बार अंदरूनी रूप से सामंजस्य बैठाने की कोशिश की गई थी। गुरुवार को जन प्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण गोपनीय बैठक मथुरा शहर में मसानी दिल्ली लिंक रोड पर हुई। इस बैठक में विधायकों ने डायरेक्टर पद के लिए अपने-अपने परिवारिजनों के नाम रखे। इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने आपत्ति जताई। इसको लेकर हंगामा शुरू हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष का आरोप है कि बैठक के दौरान उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इस्तीफा देने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता बेस्ड पार्टी है। कार्यकर्ताओं का हित और सम्मान रहना चाहिए। लेकिन वर्तमान में उनका जो सम्मान रहना चाहिए वह नहीं रह पा रहा है। इसीलिए इस्तीफा दिया। मधु शर्मा ने बताया कि जिलाध्यक्ष के रूप में उन्होंने मेहनत की कार्यकर्ताओं ने काम किया। लेकिन जब कार्यकर्ता को उचित जगह सम्मान नहीं मिलता तो गलत है इसीलिए इस्तीफा दिया। मधु शर्मा ने इस्तीफा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह को भेजा है। भाजपा में मधु शर्मा का कार्यकाल करीब साढ़े 3 वर्ष रहा। वह 27 नवंबर 2019 में जिलाध्यक्ष बनी। भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद मधु शर्मा ने पार्टी के लिए मेहनत की जिसका नतीजा रहा की पहली बार मथुरा में भाजपा ने सभी 5 विधानसभा सीट जीती। इसके अलावा अन्य चुनावों में भी जीत का परचम लहराया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.