• Wed. Feb 25th, 2026

छटीकरा में किराना स्टोर में लगी भीषण आग, 50 लाख का सामान जलकर राख; लपटें देखकर लोगों में फैली दहशत

ByVijay Singhal

Jun 15, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छटीकरा के चौराहे पर बनबिहारी अग्रवाल ऊर्फ बन्नो की किराना स्टोर की दुकान में बृहस्पतिवार की सुबह आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के दुकानदारों और लोगों में दहशत फैल गई। लोगों की सूचना पर दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान करीब 50 लाख का सामान जलकर राख हो गया।
घटना जैंत थाना क्षेत्र के छटीकरा-वृंदावन चौराहे की है। यहां के रहने वाले वनबिहारी अग्रवाल किराना स्टोर की दुकान चलाते हैं। दुकान के ऊपर ही बने घर पर रहते हैं। सुबह करीब चार बजे दुकान में आग लग गई। आग की भीषण लपटें दुकान के बाहर निकलने लगीं। धीरे-धीरे धुआं ऊपर बने घर तक पहुंच गई। लपटें देखकर अफरातफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
लोगों ने घटना की सूचना पुलिस व फायर टीम को दी। सूचना थाना पुलिस व फायर टीम पांच गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंच गई। इसी बीच पता चला कि दुकानदार वनबिहारी की मां रामवती (80) दुकान के ऊपर घर पर हैं। वहां पर धुआं भर जाने के कारण निकल नहीं पा रही हैं। इस पर पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकाला। वह बेहोश थीं। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब तक फायर टीम आग पर काबू पाती तब तक करीब 50 लाख का सामान जलकर राख हो गया। थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि सुबह आग लगने की सूचना मिली थी। इस पर फायर टीम के साथ पहुंचे। वृद्धा घर में फंसी थी, उसे रेस्क्यू कर निकाल लिया गया है। कोई जनहानि नहीं है। आग पर काबू पा लिया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.