• Sat. Nov 28th, 2026

ब्रजवासियों के आग्रह पर देवरहा बाबा वृंदावन में रुके थे, आश्रम में की गई साधु सेवा

Byvijay.singhal1233

Jun 15, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में वृंदावन स्थित आश्रम में ब्रह्मर्षि देवरहा बाबा की पुण्यतिथि एवं योगिनी एकादशी मनाई गई। इस उपलक्ष्य में यमुना पार स्थित देवराह बाबा के आश्रम में संत-महंतों का विद्वत सम्मेलन हुआ। इस मौके पर साधु सेवा की गई। त्रिदिवसीय उत्सव के दौरान बाबा की मूर्ति का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। आयोजित कार्यक्रम में आश्रम के अध्यक्ष देवदास महाराज (बड़े सरकार) ने कहा कि बाबा कभी एक स्थान पर नहीं रहते थे। जब वृंदावन आए तो ब्रजवासियों ने उन्हें रोक लिया और यहीं बस जाने की जिद की, जिसे बाबा ने मान लिया। तभी एक छोटी मचान बनाई गई। इसे बाद में बड़ा बनाया गया। स्वामी सुतीक्षणदास देवाचार्य व बाबा बलरामदास महाराज ने कहा कि बाबा के देश व समाज के लिए अनेक कीर्तिमान हैं। आचार्यकुटी के अध्यक्ष राम प्रपन्नाचार्य, महंत बिहारीदास भक्तमाली, व्यवस्थापक महंत शिवदत्त प्रपन्नाचार्य ने भी विचार रखे। महंत रामकृपाल, महंत फूलडोल बिहारीदास आदि मौजूद रहे।

7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.