• Tue. Feb 24th, 2026

बलदेव में श्री दाऊजी महाराज की प्रतिमा का हुआ लोकार्पण, श्रद्धालुओं में बनेगा विशेष आकर्षण

ByVijay Singhal

Jun 15, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  बलदेव में श्री दाऊजी महाराज की प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। डीएम, विधायक, चेयरमैन, एसडीएम ने विधिविधान के साथ पूजा करके प्रतिमा का लोकार्पण किया। इसके बाद डीएम ने सभी के साथ पहली सेल्फी खींची। इस स्थान को भविष्य में पर्यटन की दृष्टि से और अधिक विकसित करने की योजना है।  श्री दाऊजी महाराज की प्रतिमा को बलदेव स्थित पुराने बस स्टैंड पर स्थापित किया गया है। इस मौके पर डीएम पुलकित खरे ने कहा कि बलदेव, ब्रज के राजा की नगरी है। यहां प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। बलदेव की पहचान और आगे बढ़े इसलिए श्री दाऊजी महाराज की प्रतिमा नगर के प्रवेश पर ही स्थापित की गई है। इससे नगर को चार चांद लग गए हैं। साथ ही श्रद्धालुओं में विशेष आकर्षण बनेगा। विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि यह महत्वपूर्ण कार्य है। श्री दाऊजी हल व मूसल के साथ कस्बा में प्रवेश करते समय श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगे। इससे हमारा गौरव बढ़ेगा। चेयरमैन डॉ मुरारीलाल अग्रवाल ने कहा कि श्री दाऊजी की प्रतिमा स्थापित होना गौरव की बात है। हमको सबसे अच्छा कार्य करने का मौका सबसे पहले मिला है। बलदेव की पहचान श्री दाऊजी महाराज से है। यह सुंदर प्रतिमा नगर प्रवेश करते समय सबका मनमोह रही है। कहा कि नगर की पहचान व सौंदर्यता के लिए डीएम का प्रयास बहुत ही सराहनीय है। इस दौरान लोगों ने डीएम से मांग की, कि राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के निर्माण को धन स्वीकृत हो गया है। इस कॉलेज को बलदेव में बनवाएं। नगर में कॉलेज होने से छात्राओं को शिक्षा अध्ययन में आसानी होगी। साथ ही बलदेव के पुराने बस स्टैंड पर प्राइवेट बसों के संचालन की मांग की। लोगों ने कहा कि श्री दाऊजी महाराज की नई प्रतिमा स्थापित हो गई है। यह बारिश, धूप से खराब न हो इसलिए इस पर एक छतरी लगनी चाहिए। लोगों की बातों को सुनकर डीएम ने सभी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर एडीएम राजीव कुमार, एसडीएम नीलम श्रीवास्तव, आलोक कुमार डिप्टी कलेक्टर, नायब तहसीलदार साविका शर्मा, सीओ आलोक सिंह, ईओ अखिलेश दीक्षित, थानाध्यक्ष संजय त्यागी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.