हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आज दिनांक 14 जून 2023 को जनपद मथुरा के एनआईसी कक्ष में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2023 में आयोजित हाई स्कूल एवम इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद स्तर पर प्रथम दस स्थान प्राप्त मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा माननीय मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश स्तर पर मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करने एवम उनके उद्बोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
एनआईसी में माननीय महापौर विनोद अग्रवाल ,माननीय सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, जिलाधिकारी पुलकित खरे , मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना , जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र, सह जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती ज्योति दीक्षित उपस्थित रहे।
जनपद स्तर के 18 मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र, मेडल, टैबलेट एवं 21000 रू प्रोत्साहन धनराशि छात्रों के खातों में हस्तांतरित कर सम्मानित किया गया। प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त जनपद के तीन छात्रों को सम्मानित किया गया जिनको एक लाख रुपए की धनराशि प्रदान की गई, जिनमे प्रदेश में कक्षा 10 में तृतीय स्थान प्राप्त श्री कृष्ण झा सम्मिलित हैं। साथ ही प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त कक्षा 12 उत्तीर्ण छात्रा कुमारी अनुष्का सिंह को एक लाख की धनराशि खाते में हस्तांतरित कर सम्मानित किया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
