• Tue. Feb 24th, 2026

पूर्व सभासद ने जन्मतिथि बदल कर दो बार पास की हाईस्कूल की परीक्षा, अंकपत्र निरस्त करने के आदेश

ByVijay Singhal

Jun 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में पूर्व सभासद ने जन्मतिथि बदलकर दो बार हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। उपभोक्ता अधिकार संगठन के जिलाध्यक्ष ने इसकी बोर्ड में शिकायत दर्ज कराई। अब मामले में क्षेत्रीय सचिव ने अंकपत्र को निरस्त करने के आदेश दिए हैं। मामला सौंख नगर पंचायत के वार्ड संख्या-चार का है। यहां के पूर्व सभासद जितेंद्र कुमार ने जन्मतिथि को परिवर्तित कर दो बार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। मूल अभिलेखों के अनुसार मगोर्रा के बछगांव गांव स्थित बलवीर सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय से वर्ष 2011 में जन्मतिथि 15 मार्च 1996 दर्ज कराकर परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद वर्ष 2020 में जन्मतिथि को तीन नवंबर 2005 दर्शाया और परीक्षा पास कर ली। जन्मतिथि को परवर्तित कर परीक्षा उत्तीर्ण करने की शिकायत उपभोक्ता अधिकार संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण शर्मा ने बोर्ड कार्यालय में की थी। मामले में बोर्ड द्वारा उपसचिव के निर्देशन में जांच समिति बनी।
समिति ने जांच कर पिछले माह 13 अप्रैल को बैठक कर वर्ष 2020 में उत्तीर्ण की गई हाईस्कूल की परीक्षा को निरस्त करने की संस्तुति की है। जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण शर्मा ने बताया कि पूर्व सभासद की दूसरी बार हाईस्कूल की उत्तीर्ण परीक्षा के अंक पत्र को निरस्त करने के आदेश बोर्ड के उपसचिव ने दिए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.