• Tue. Feb 24th, 2026

बिपरजॉय तूफान रोकने के लिए व्रन्दावन में ब्राह्मणों ने शुरू किया अनुष्ठान; भगवान से कर रहे राष्ट्र रक्षा के लिए प्रार्थना की

ByVijay Singhal

Jun 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बिपरजॉय तूफान की गति कम करने और जान माल का नुकसान न हो इसके प्रार्थना के लिए वृंदावन के आनंद वाटिका स्थित सनातन संस्कार धाम आश्रम में धार्मिक अनुष्ठान शुरू किया गया। यहां वैदिक मन्त्रोच्चार के मध्य वेदी आदि पूजन किया गया। इससे पहले भगवान की छवि विराजमान की गई। सनातन संस्कार धाम आश्रम में धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत भगवान शिव,गणेश जी,राम दरबार, मां भगवती और हनुमान जी के छवि चित्र का पूजन कर की गई। इसके बाद नवग्रह पूजन,कलश पूजन किया गया। अनुष्ठान में आचार्य राम विलास चतुर्वेदी के नेतृत्व में पृथ्वी, आकाश,जल,वायु ,अग्नि से प्रार्थना की। अनुष्ठान में 3 दिन तक 21 विप्र भगवान की मंत्रों के साथ स्तुति कर रहे हैं। सनातन संस्कार धाम आश्रम के प्रमुख आचार्य राम विलास चतुर्वेदी ने बताया कि प्रतिदिन 12 घंटे तक प्रकृति से प्रार्थना की जायेगी कि बिपरजॉय तूफान भारत में ज्यादा तबाही न मचाए। राष्ट्र में जान और माल का नुकसान न हो।अरब सागर में उठा तूफान बिपरजॉय गुजरात के तट से गुरुवार को टकराएगा। इस दौरान 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बिपरजॉय तूफान से देश को जान और माल का ज्यादा नुकसान न हो इसके लिए मथुरा में अनुष्ठान शुरू कर दिया गया है। 3 दिवसीय इस अनुष्ठान में 21 ब्राह्मण भगवान से राष्ट्र रक्षा के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.