हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन के सुनरख मार्ग स्थित आश्रम में टूरिस्ट बीजा पर रह रहीं यूएसए निवासी महिला के साथ पड़ोसी दंपती ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल विदेशी महिला का पुलिस ने सिटी अस्पताल में उपचार कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुनरख मार्ग स्थित गीता धाम आश्रम में यूएसए निवासी 37 वर्षीय महिला सेंडी सिंह किराए का कमरा लेकर अपने दो बच्चों के साथ रहती हैं। विदेशी महिला 24 मार्च को टूरिस्ट बीजा पर वृंदावन आईं थीं। इसके बाद से वह इसी आश्रम में किराए के कमरे में रह रही हैं। शनिवार रात पड़ोस में ही रहने वाले दंपती के साथ किसी बात को लेकर महिला से विवाद हो गया। आरोप है दंपती ने महिला के साथ मारपीट कर दी। महिला ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने महिला को मथुरा के सिटी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार देकर चिकित्सकों ने महिला को घर जाने की सलाह दी। सोमवार शाम विदेशी महिला ने पड़ोस में रहने वाले सौरभ झा और उसकी पत्नी कोमल झा पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया, आपसी विवाद में विदेशी महिला से मारपीट की घटना की शिकायत मिली थी। महिला का उपचार करवाया है। प्रार्थना पत्र पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
