• Tue. Feb 24th, 2026

रेल संपत्ति पर कब्जा करने का वारंटी चकमा देकर थाने से फरार, प्रभारी निरीक्षक और सिपाही निलंबित

ByVijay Singhal

Jun 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छावनी रेलवे स्टेशन स्थित थाना आरपीएफ से रेल संपत्ति पर कब्जा करने का एक वारंटी सिपाही को चकमा देकर फरार हो गया। जीआरपी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना से वारंटी फरार होने पर प्रभारी निरीक्षक और सिपाही को निलंबित कर दिया है। रेलवे संपत्ति पर कब्जा करने के मामले में रेल सुरक्षा अधिनियम के तहत आरपीएफ थाना छावनी पर सरकार बनाम सद्दाम आदि के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। इस प्रकरण में विशाल निवासी अंतापाड़ा वाल्मीकि बस्ती थाना कोतवाली काे आरपीएफ ने 10 जून को गिरफ्तार कर थाने की हवालात में बंद कर दिया। 11 जून की सुबह चार बजे विशाल रेल सुरक्षा बल की पोस्ट छावनी पर ड्यूटी पर तैनात सिपाही बनवारी लाल मीना को चकमा देकर भाग गया। थाना पुलिस ने इस मामले से अधिकारियों को गुमराह किया और खुद उसकी तलाश में जुटे रहे। न मिलने पर सोमवार दोपहर अधिकारियों को मामले से अवगत कराया और फिर घटना की जानकारी हो सकी। वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आने पर इस घटना की प्राथमिकी थाना जीआरपी में सोमवार की शाम दर्ज कराई गई। आरपीएफ के कार्यवाहक थाना प्रभारी संदीप यादव ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा है कि विशाल की रविवार सुबह चार बजे के करीब तबीयत खराब हुई थी। उसे बाहर निकाला और पानी पिलाया था। इसी दौरान वह चकमा देकर फरार हो गया।पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि छावनी आरपीएफ थाना की हवालात से वारंटी सिपाही को चकमा देकर भाग गया। आरोपित पर रेलवे संपत्ति पर अवैध कब्जा करने का मुकदमा दर्ज है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त इज्जतनगर ने ड्यूटी पर लापरवाही बरतने पर आरपीएफ थाना प्रभारी चेतराम मीना व कांस्टेबल बनवारी लाल मीना को निलंबित कर दिया है। फरार वारंटी की गिरफ्तारी के लिए जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम का गठन किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। थाना जीआरपी प्रभारी विकास सक्सेना ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.