• Tue. Feb 24th, 2026

मथुरा में इनरव्हील क्लब को समाज सेवा के मिला सम्मान:डायमंड अवॉर्ड पाकर संस्था के पदाधिकारियों ने एक दूसरे को बधाई

ByVijay Singhal

Jun 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। इनरव्हील क्लब का एक कार्यक्रम आयोजित किया। कानपुर में आयोजित सम्मान समारोह में इनरव्हील क्लब वृंदावन को डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड सेरेमनी उत्तरायण में डायमंड अवॉर्ड से सम्मानित किया। डायमंड अवॉर्ड से सम्मानित होने के बाद संस्था के पदाधिकारियों ने एक दूसरे को बधाई दी। इनरव्हील संस्था समाज सेवा को समर्पित महिलाओं की संस्था है। सामाजिक संस्था इनरव्हील क्लब वृंदावन को कानपुर में आयोजित डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड सेरेमनी उत्तरायण में समाज सेवा के लिए किए गए विभिन्न कार्यों के लिए सम्मान पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रेनु अग्रवाल ने कुशल नेतृत्व के लिए क्लब अध्यक्षा नीलम गोस्वामी को डायमंड क्लब अवॉर्ड से सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीजीआर मंजु पारीक को राजपूती पोशाक में रैंप वाक में प्रथम और सीजीआर के रूप में विभिन्न क्लबों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने के लिए सम्मानित किया गया। सोनिया पीहू दास को बेस्ट आई एस ओ, वर्षा शर्मा को बेस्ट ऐडिटर के लिए विभिन्न कार्य करने के लिए सम्मानित किया। वृंदावन क्लब को कई प्रशस्ति पत्र पुरस्कार के रूप में देते हुए क्लब की सदस्य बहनों को मंच पर सम्मानित किया गया।
कानपुर में आयोजित इस भव्य समारोह में क्लब अध्यक्षा नीलम गोस्वामी, सीजीआर मंजू पारीक, सचिव सोनिया पीहू दास उपस्थित रहीं। क्लब की चार्टर प्रेसीडेंट मधु खण्डेलवाल,अंजलि गोस्वामी, डा.ललिता भरतिया, ममता शर्मा, बीना यादव, विनीता द्विवेदी, गुन्जन चौधरी, अनुपमा चौधरी, साधना शर्मा, अंशु वार्ष्णेय, सुलेखा बंसल, नीधि, पारुल, डौली, श्रृष्टि शर्मा, डा.श्रुति, पूनम, सत्यवती, अन्जली, सपना, चंचल, लक्ष्मी चौधरी सहित सभी क्लब सदस्यों ने क्लब को मिले सम्मान पर खुशी व्यक्त करते हुए नए सत्र में पूरे उत्साह से कार्य करने का संकल्प लिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.