• Mon. Feb 23rd, 2026

एसओ रिफाइनरी लाइन हाजिर, अधीनस्थों को सुनाई खरी-खरी

ByVijay Singhal

Jun 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अपर पुलिस महानिरीक्षक (आगरा जोन) राजीव कृष्ण मंगलवार को वार्षिक निरीक्षण के लिए मथुरा पहुंचे। सुबह आगरा से आते समय सबसे पहले उन्होंने थाना रिफाइनरी का निरीक्षण किया। यहां मालखाने में गंदगी सहित अन्य खामियां देख थाना प्रभारी प्रशांत त्यागी को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस लाइन सभागार में समीक्षा बैठक में अधीनस्थों की कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाते हुए खरी-खरी सुनाई। पुलिस लाइन में नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन किया। जनप्रतिनिधियों और पूर्व सैनिकों से मुलाकात की। एडीजी सुबह सबसे पहले एसएसपी कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यालय के प्रत्येक अनुभाग का निरीक्षण किया। कार्यालय में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। यहां से पुलिस लाइन पहुंचे और परेड की सलामी ली। पुलिस लाइन परिसर में बने न्यू मैस भवन, पेंशन भवन, डॉग कैनाल भवन का उद्घाटन किया। पुलिस आवास, पुलिस कैंटीन, शस्त्रागार, परिवहन शाखा, डायल यूपी 112 तथा बैरिक का निरीक्षण किया। मैस में भोजन की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी, सीओ, थाना प्रभारियों के साथ बैठक में आवश्यक निर्देश दिए। दोपहर के बाद एडीजी ने जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ गोष्ठी में जिले की समस्याओं को जाना और प्रमुख समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। शाम को सैनिक सम्मेलन में जवानों की समस्याओं को सुना। इस दौरान एसएसपी शैलेष पांडेय, एसपी (ग्रामीण) त्रिगुण बिसेन आदि मौजूद रहे। टाउनशिप। एडीजी राजीव कृष्ण ने रिफाइनरी थाने का निरीक्षण किया। यहां उन्हें तमाम खामियां मिलीं। मालखाने में गंदगी देख एडीजी भड़क गये। उन्होंने सीओ रिफाइनरी और थाना प्रभारी से सवाल किया तो वह बंगले झांकने लगे। किसी तरह मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर मामले को संभाला। एडीजी ने मौके पर ही एसएसपी को थाना प्रभारी को लाइनहाजिर करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने थाना प्रभारी रिफाइनरी प्रशांत त्यागी को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया। सीओ रिफाइनरी हर्षिता सिंह को भी कड़ी चेतावनी दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.