• Mon. Feb 23rd, 2026

दुनिया भर में बढ़ रही भारत की ताकत : राधा मोहन

ByVijay Singhal

Jun 13, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद से ही विश्वभर में भारत की ताकत लगातार बढ़ रही है। मोदी सरकार ने नौ वर्षों में हर घर जल,शौचालय, बिजली,गैस,राशन की व्यवस्था की है। पूरे देश में आठ करोड़ पांच लाख घरों में पानी पहुंचा है। यह कहना है पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह का। केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर सोमवार को कस्बा मांट के जाबरा रोड स्थित रमेशचंद्र कला देवी कॉलेज में आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा, भाजपा शासन में सबका विकास हो रहा है। इस अवसर पर केंद्र सरकारी की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना भी नहीं भूले। इससे पूर्व मांट विधायक राजेश चौधरी ने मुख्य अतिथि का स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। विधायक ने कहा कि मांट क्षेत्र के हर गांव में विकास कार्य कराए जा रहे है। भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा कि केंद्र की जनकल्याणकारी योजना समाज के आखिरी पायदान तक पहुंच रहीं हैं। संचालन मुकेश वार्ष्णेय ने किया। पदम सिंह शर्मा,आरपी सिंह, राजकुमार अग्रवाल,हीरा कुंतल, अनिल चौधरी, चरन सिंह,पप्पू प्रधान,नरेंद्र सिंह,हुक्म सिंह,देशराज सिंह आदि मौजूद रहे। मांट। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा हर घर जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मिस्ड कॉल अभियान चलाया जाएगा। जिसमें सरकार की योजनाओं के बारे में बताया जाएगा।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.