• Mon. Feb 23rd, 2026

अडींग के निकट नहर में मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,मृतक की नहीं हो पाई शिनाख्त,

ByVijay Singhal

Jun 13, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र में गांव अडींग के निकट आगरा कैनाल में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। मृतक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव अडींग में उस समय हडकंप मच गया। जब आगरा कैनाल नहर में बहते एक 50 वर्षीय व्यक्ति का राहगीरों ने देखा। जिसकी सूचना थाना पुलिस को दी गयी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर में बहते व्यक्ति के शव को तैराकों की मदद से बाहर निकलवाया। मृतक व्यक्ति की पहचान पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों से कराई गई। लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक व्यक्ति के शव का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय युवक दीपक ने जानकारी देते हुए बताया नहर में बहते हुए एक व्यक्ति को उन्होंने देखा था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने नहर में बहते व्यक्ति को निकलवाया है। जिसकी उम्र लगभग 50 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव 2 से 3 दिन पुराना लग रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.