हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हुई लूट की दो वारदातों ने पुलिस की नींद उड़ा रखी है। पत्थर वाज लुटेरे गैंग की तलाश में पुलिस की 7 टीम लगी हुई हैं। इसके साथ ही एक्सप्रेस वे के 90 किलोमीटर एरिया में 150 पुलिस कर्मी निगरानी रखे हुए हैं। मथुरा पुलिस ने 10 दिन बाद लुटेरों के स्कैच जारी किए हैं। यमुना एक्सप्रेस वे पर रात के अंधेरे में पत्थर बाज लुटेरों ने दो लूट ली वारदातों को अंजाम दिया था। पत्थर बाज लुटेरों ने 29 मई को दिल्ली लोक निर्माण विभाग में तैनात इंजीनियर की कार में पहले पत्थर मारा और फिर गाड़ी रुकने पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद लुटेरों ने 2 जून की रात को फिरोजाबाद के परचून व्यापारी को इसी तरह लूटा था। एक्सप्रेस वे पर एक ही पैटर्न से हुई लूट की दो वारदातों के बाद पुलिस सकते में आ गई। मथुरा पुलिस ने दोनों वारदातों को चैलेंज के रूप में लिया। लेकिन 10 दिन निकल जाने के बाद भी पुलिस लुटेरों को पकड़ना तो दूर उनकी शिनाख्त तक नहीं कर पाई।यमुना एक्सप्रेस वे पर हुई लूट की दो वारदातों के बाद मथुरा के एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। यमुना एक्सप्रेस वे के मथुरा में आने वाले 90 किलोमीटर के दायरे में 150 पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए। कुछ पुलिस कर्मी वर्दी में थे तो कुछ सादा वर्दी में। यमुना एक्सप्रेस वे,सर्विस रोड और खेतों में पुलिस की हलचल बढ़ गई है। कुछ पुलिस कर्मी पेड़ों पर चढ़कर ड्यूटी कर रहे हैं। मथुरा पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए पीड़ितों से उनका हुलिया और जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस ने लुटेरों के स्कैच बनवाए। पुलिस ने लुटेरों के करीब 50 से ज्यादा कुंडली खंगाली। उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश,राजस्थान,हरियाणा और बिहार तक के बदमाशों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए उनके स्कैच जारी कर दिए। पुलिस द्वारा जारी स्कैच के अनुसार दो लुटेरों की उम्र करीब 25 साल,1 की 21 साल तो 1 की 35 वर्ष है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
