हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में परिक्रमा मार्ग में गैस पाइप लाइन लीकेज हो गई। तेज आवाज के साथ निकल रही गैस ने सबको भयभीत कर दिया। मौके पर पहुंचे जल निगम और गेल इंडिया के अधिकारियों ने लाइन की मरम्मत कराई। इस दौरान पुलिस ने परिक्रमार्थियों को रोके रखा व रूट बदलकर आगे भेजा। परिक्रमा मार्ग में चामुंडा मंदिर से लेकर श्याम कुटी तक जल निगम की प्रोजेक्ट इंडिया द्वारा गहरी सीवर खुदाई का कार्य चल रहा है। विगत दिनों जिलाधिकारी पुलकित खरे ने निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद युद्धस्तर पर दिन रात काम चल रहा है। शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे खुदाई कार्य के दौरान जेसीबी से सड़क के नीचे से जा रही गेल इंडिया की पीएनजी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे दहशत फैल गई। सूचना पाकर गश्त दे रही पुलिस की चेतक पिकेट मौके पर पहुंच गई। परिक्रमा दे रहे लोगों को रूट बदलकर भेजा। प्रोजेक्ट इंडिया के कर्मचारी भोला मौके पर पहुंच गए और नीम करौरी बाबा आश्रम के पास बने चेंबर पर लगे ब्लॉकिंग सिस्टम से रिसाव को रोककर गेल इंडिया के अधिकारियों को सूचित किया। कुछ देर में गेल के सुपरवाइजर भी पहुंच गए और पाइप लाइन को ठीक कराया। इस दौरान करीब 30 मिनट तक गैस का रिसाव होता रहा। गनीमत रही कि लीकेज के कारण कोई हादसा नहीं हुआ। रात के वक्त कम लोग ही परिक्रमा दे रहे थे, दिन में लीकेज होता तो बड़ी घटना हो सकती थी। हालांकि गैस रिसाव के कारण राहगीरों में जी मिचलाने की स्थिति जरूर बनी। बताते चलें कि नगर के कई क्षेत्रों में गैस पाइप लाइन को ठीक किए जाने का भी कार्य चल रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
