• Sat. Feb 21st, 2026

व्रन्दावन में जाम से निजात के लिए मंडलायुक्त और आईजी जोन की तीन घंटे चला मंथन

ByVijay Singhal

Jun 10, 2023
Spread the love
मथुरा। वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मुहैया कराने और स्थानीय लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए मंडलायुक्त और आईजी आगरा जोन की मौजूदगी में तीन घंटे तक बैठक चली। इसमें पार्किंग बढ़ाने को लेकर भी मंथन किया गया। मंडलायुक्त अमित गुप्ता और आईजी दीपक कुमार ने पागल बाबा मंदिर स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र पर बैठक ली। शाम चार बजे शुरू हुई बैठक सात बजे खत्म हुई। इसमें उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष प्रमुख शैलजाकांत मिश्र, डीएम पुलकित खरे, एसएसपी शैलेष पांडेय, एमवीडीए उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रताप, सचिव राजेश कुमार, नगर आयुक्त अनुनय झा समेत प्रशासन और पुलिस के आलाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में नगर में लगने वाले जाम से निपटने और यातायात व्यवस्था को सुचारू करने पर रायशुमारी हुई। मंदिर के आसपास व्यवस्था और सुविधाएं बढ़ाने को लेकर विचार किया गया। परिषद द्वारा चल रहे कार्यों को गति देने के साथ नई योजनाओं के लिए जमीन तलाशने पर सहमति बनी। इसके अलावा नगर के बाहर ही वाहनों को रोकने के लिए पार्किंग बढ़ाने की मंथन हुआ।

मंडलायुक्त ने बताया कि एप सिस्टम बनाया जा रहा है जिससे यह पता हो सकेगा कि कहां-कहां पार्किंग हैं। यातायात को सुधारने के लिए पिछली मीटिंग में बनी व्यवस्था में सुधार करते उसे सख्ती से लागू कराया जाएगा। अधिकारी मौजूद रहे तो व्यवस्था बनी रही। नगर में आलाधिकारी आए थे, इस कारण शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रही वरना जाम के हालात रहते हैं। पागल बाबा मंदिर पर रोजाना लगने वाली वाहनों की कतार नजर नहीं आई। वहीं पर्यटक सुविधा केंद्र के आसपास फुटपाथ पर ठेल ढकेल लगाने वालों को हटा दिया गया। सड़क पर ही टेंपो खड़े कर लिए जाते हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.