• Sat. Feb 21st, 2026

मथुरा में गोकुल से वृंदावन तक यमुना में चलेंगे छोटे क्रूज स्टीमर सरकार ने संबंधित एजेंसियों को दी सहमति

ByVijay Singhal

Jun 10, 2023
Spread the love
मथुरा में गोकुल से वृंदावन तक यमुना में छोटे क्रूज चलेंगे। दोनों के बीच करीब 22 किमी लंबा जलमार्ग है। फिलहाल यहां आने वाले पर्यटक युमना के घाटों पर नौका विहार का आनंद उठाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में क्रूज सेवा का संचालन गंगा में किया जा रहा है। इसके बाद अयोध्या में सरयू नदी में भी क्रूज के साथ पर्यटकों को हाउसबोट की सुविधा देने पर काम हो रहा है। इसी योजना का विस्तार करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में भी छोटे क्रूज संचालन की तैयारी की गई है। गोकुल से वृंदावन तक यमुना नदी में क्रूज संचालन के लिए प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद को जिम्मेदारी सौंपी है।
उत्तर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार वाराणसी के बाद अयोध्या में गंगा में क्रूज संचालन की सुविधा देने जा रही है। इस सेवा का अब मथुरा में भी विस्तार करने संबंधी महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को सरकार ने संबंधित एजेंसियों को सहमति दे दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.