• Sat. Feb 21st, 2026

व्रन्दावन में बदमाशों ने रुपये गिनते समय व्यापारी पर की फायरिंग व्यापारियों ने लाठी लेकर दौड़ाया

ByVijay Singhal

Jun 10, 2023
Spread the love
मथुरा। वृन्दावन में बाँके बिहारी चौकी के समीप नकाबपोश बदमाशों ने मिठाई व्यापारी पर फायरिंग कर दी। व्यापारी दुकान में रुपए की गिनती कर रहा था। तभी बाइक पर आए बदमाशों ने लूट की कोशिश की। रुपए लूटने में असफल होने पर बदमाश फायरिंग कर भाग गए। इस दौरान पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने CCTV के आधार से बदमाशों की तलाश शुरू की दी है। घटना कोतवाली वृंदावन के बांके बिहारी पुलिस चौकी की है। राधावल्लभ मंदिर के पास राधावल्लभ मिष्ठान विक्रेता के नाम से मुकेश अग्रवाल और राकेश अग्रवाल की दुकान है। शुक्रवार की देर शाम मुकेश अग्रवाल दुकान के नीचे खड़े थे और शटर बंद करने की तैयारी कर रहे थे। जबकि राकेश अग्रवाल गल्ले में से रुपए निकालकर गिन रहे थे। बाजार में ज्यादातर दुकान बंद हो चुकी थी। इसी दौरान बाइक सवार नकाबपोश 3 बदमाश पहुंचे l 3 बदमाशों में से एक बाइक पर बैठा था। जबकि दो 2 दुकान पर चढ़े और राकेश पर हमला किया। इसी दौरान राकेश को एक बदमाश के हाथ में तमंचा दिखाई दे गया। राकेश ने हिम्मत दिखाते हुए पास पड़ा डंडा उठाया और बदमाश के हाथ में मार दिया। बदमाशों ने व्यापारी भाइयों को डराने के लिए भागते हुए फायरिंग कर दिया। इस दौरान कुछ छर्रे मुकेश के हाथ में लग गए। राधावल्लभ मंदिर के समीप राधावल्लभ मिष्ठान विक्रेता के नाम से मुकेश अग्रवाल और राकेश अग्रवाल की दुकान है। शुक्रवार की देर शाम मुकेश अग्रवाल दुकान के नीचे खड़े थे और शटर बंद करने की तैयारी कर रहे थे। जबकि राकेश अग्रवाल गल्ले में से रूपए निकालकर गिन रहे थे। बाजार में ज्यादातर दुकान बंद हो चुकी थी।
आगे हार नहीं मानी और वह लाठी लेकर उन पर टूट पड़े। व्यापारियों द्वारा दिखाई हिम्मत का नतीजा रहा कि बदमाशों के हौसले पस्त हो गए और वह मौके से भागने लगे। बदमाशों ने व्यापारी भाइयों को डराने के लिए भागते हुए 1 फायर भी किया जिसके कुछ छरर्रे मुकेश के हाथ में लग गए। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने व्यापारी मुकेश और राकेश से वारदात की जानकारी ली और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। वहीं वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर अन्य व्यापारी भी पहुंच गए। व्यापारी के साथ लूट के प्रयास का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.