मथुरा। वृंदावन में प्रेम मंदिर के पास से तीन साल की बच्ची लापता हो गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी से सुराग हाथ लगे हैं। प्रेम मंदिर के पास सौ फुटा रोड के बीच बने डिवाइडर पर जीवन यापन करने वाले बंजारा समुदाय की गीता की तीन साल की बेटी सुगड़ा बृहस्पतिवार दोपहर लापता हो गई थी। परिजन और अन्य लोगों ने आसपास की तलाश की, देर रात तक कोई खबर नहीं लगी तो पुलिस चौकी इस्कॉन पहुंचे। शुक्रवार देर शाम तक भी बच्ची की जानकारी नहीं हो पाई। मां ने गोपालगढ़ के आसपास रह रहे अपने समुदाय के लोगों से भी जानकारी की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इधर पुलिस ने भी बच्ची की तलाश में आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा सीसीटीवी कैमरे चेक कराए। एसएचओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी में दर्शनार्थियों के चंदन टीका लगाने वाली महिला जो इन्हीं के समुदाय की मालूम हो रही है को बच्ची को ले जाते देखा गया है, जल्द ही बच्ची को बरामद कर लिया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
