हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
जवाहर बाग में नि:शुल्क होगा प्रवेश
*जिलाधिकारी की नई पहल से गूंजेगा जवाहर बाग का ओपन एयर थिएटर।*
*सांस्कृतिक कार्यक्रमों से आनंदमयी होगा जवाहर बाग।*
*स्कूलों एवं कॉलेजों के छात्र छात्राओं द्वारा किया जायेगा कला का प्रदर्शन*
*बच्चो की प्रतिभा का होगा अद्भुत नजारा, बच्चो को मिलेगा प्रोत्साहन।*
*मथुरा 09 जून/* जिलाधिकारी द्वारा दिनांक 5 जून 2023 को जिला उद्यान समिति की बैठक ली गई थी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया था की प्रत्येक शनिवार शाम 6 से 8 जवाहर बाग के ओपन एयर थिएटर पर स्कूलों एवं कॉलेजों के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाए।जिलाधिकारी की इस नई पहल पर कल दिनांक 10 जून 2023 को शाम 6 से 8 बजे तक जवाहर बाग में होंगे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम। सभी जनपदवासी उक्त कार्यक्रम में सादर आमंत्रित है। जवाहर बाग में नि:शुल्क होगा प्रवेश। जिलाधिकारी की इस नई पहल से सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजेगा सम्पूर्ण जवाहर बाग। सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं कला के प्रदर्शन से बच्चो की प्रतिभा निखरेगी, उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा तथा यही बच्चे देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। बच्चो के टैलेंट का होगा अद्भुत नजारा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल स्कूल जैत, हाई स्कूल भद्रवान तथा महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज के छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे। जिला प्रशासन माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा अनुसार सांस्कृतिक क्षेत्र एवं कला को बढ़ावा देने हेतु कटिबद्ध। प्रत्येक शनिवार शाम 6 से 8 जवाहर बाग में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम। कल के समारोह में आप सभी सादर आमंत्रित है। आप सभी आए और बच्चो की प्रतिभा का अवलोकन करे, उन्हें प्रोत्साहित करे और इस पहल को सफल बनाएं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
