धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे मंत्री
उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण वृंदावन में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। यहां 101 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया। यज्ञोपवीत करने वालों में सभी जाति के लोग थे। आचार्य बद्रीश के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने इसे पुनीत कार्य बताया। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि कोई भी शासक हो यह देखा जाता है कि उसकी नीयत अपराधी को दंड देने की है या अपराधी को संरक्षण देने की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार की नीयत अपराधी को कठोर दण्ड देने की है।
विपक्ष का काम आरोप लगाना
कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि विपक्ष उन बातों को याद नहीं करता, जब बड़े-बड़े राज्य मंत्रियों को थाना में ही गोली मार दी जाती थी। यह केवल आलोचना की बात है। घटना हर युग में हुई है। देखा यह जाता है कि अपराधी को दंड देने की प्रवृत्ति शासक की है या नहीं।
