हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज दिनांक 9 जून 2023 को मथुरा महानगर विकास समिति के कार्यकर्ताओं ने मथुरा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष श्री दिनेश आनंद पापे जी किसान नेता पवन चतुर्वेदी मथुरा महानगर विकास समिति की उपाध्यक्ष रूपा लवानिया जी के नेतृत्व में मथुरा महानगर के कोतवाली रोड पर कोतवाली के सामने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण को शीघ्र ही जेल भेजने की मांग के लिए व पहलवानों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया कार्यकर्ताओं ने हाथों में पटिका लेकर बृजभूषण को जेल भेजो बेटियों को न्याय दो के गगनभेदी नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
मथुरा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष दिनेश आनंद पापे किसान नेता पवन चतुर्वेदी उपाध्यक्ष रूपा लवानिया ने संयुक्त रूप से केंद्र सरकार से मांग की कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण को शीघ्र जेल भेजा जाए देश की बेटियों को न्याय दिया जाए बेटियों के समर्थन में मथुरा महानगर विकास समिति मथुरा महानगर में सभी बाजारों में हस्ताक्षर अभियान चलाएगा अगर बेटियों को जल्द न्याय नहीं मिला तो मथुरा महानगर के हर चौराहे पर कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण को जेल भेजने की मांग के लिए धरना प्रदर्शन किए जाएंगे मथुरा महानगर में दुकान दुकान जा कर घर घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाकर व्यापारियों जनता से हस्ताक्षर कराए जाएंगे हस्ताक्षर अभियान मथुरा महानगर में 7 दिन चलेगा उसके बाद महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन जिला अधिकारी महोदय को सौंपा जाएगा केंद्र सरकार बृजभूषण को जल्द ही जेल भेजें नहीं तो मथुरा महानगर में अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए मजबूर होंगे मथुरा महानगर विकास समिति के कार्यकर्ता जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवानदास निषाद वृंदावन नगर मीडिया प्रभारी कृष्णा गुप्ता व्यापारी नेता सोनू आनंद प्रभात चतुर्वेदी हाथी राजेश छोटू मारियो धोनी अकबर खान फैजान कुरैशी आदि मौजूद थे।
