• Thu. Feb 19th, 2026

मथुरा रिफाइनरी को मिला पुरस्कार:रिफाइनरी ऑफ द ईयर का मिला पुरस्कार

ByVijay Singhal

Jun 9, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा रिफाइनरी ने रिफाइनरी ऑफ द ईयर 2022 का पुरस्कार अपने नाम किया है। फैडरेशन ऑफ इंडियन पैट्रोलियम इंडस्ट्री द्वारा प्रतिष्ठित रिफाइनरी ऑफ द ईयर पुरस्कार मथुरा रिफाइनरी को लघु और मध्यम रिफाइनरीज क्षमता 9 MMTPA वर्ग में प्राप्त हुआ है। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में यह पुरस्कार केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और आवास व शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा सुश्री शुक्ला मिस्त्री निदेशक (रिफाइनरीज),अजय कुमार तिवारी, कार्यकारी निदेशक व रिफाइनरी प्रमुख- मथुरा रिफाइनरी और अजय कैला, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी सेवा व एचएसई) को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में रामेश्वर तेली राज्य मंत्री पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और श्रम व रोजगार और इंडियन ऑयल के अध्यक्ष एस.एम. वैद्य भी उपस्थित थे।
चार वर्ष में 3 बार मिला यह पुरस्कार

मथुरा रिफाइनरी को यह पुरस्कार पिछले चार वर्ष में से 3 बार मिल चुका है। पीआरओ रेनू पाठक ने बताया कि पिछले चार वर्षों में तीन बार मथुरा रिफाइनरी ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किया है। मथुरा रिफाइनरी को यह पुरस्कार 2019, 2021 और 2022 में मिला। रेनू पाठक के अनुसार मथुरा रिफाइनरी उत्कृष्ट परिचालन प्रदर्शन, उत्कृष्ट ऊर्जा दक्षता मैट्रिक्स, असाधारण क्षमता उपयोग, कम परिचालन लागत, उत्कृष्ट स्थिरता उपायों और उत्कृष्ट जीआरएम सुधार के कारण इस उपलब्धि को हासिल करने में सफल रही है।

तीन वर्षों की तुलना में रिफाइनरी का जीआरएम 243% बढ़ा

मथुरा रिफाइनरी वर्ष 2022 में 74.9% डिस्टिलेट उपज के साथ 114% की क्षमता उपयोग के साथ 9.123 एमएमटीपीए क्रूड प्रोसेस करने में सफल रही थी। पिछले तीन वर्षों की तुलना में रिफाइनरी का जीआरएम 243% बढ़ा है। जबकि औसत परिचालन लागत में 1% की कमी आई। मथुरा रिफाइनरी इंडियन ऑयल में पहली रिफाइनरी है जो उपचारित एसटीपी पानी का उपयोग कर रही है। जिससे यमुना से फ्रैश वॉटर के इस्तेमाल को कम किया जा रहा है। इसके अलावा XP100 और एथनोल ब्लेंडेड पेट्रोल के उत्पादन ने भी रिफाइनरी की एक विशिष्ट पहचान बनाई है।

कार्यकारी निदेशक ने की कर्मियों की सराहना

यह उपलब्धि हासिल करने के लिए मथुरा रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक व रिफाइनरी प्रमुख अजय कुमार तिवारी ने सभी रिफाइनरी कर्मियों की सराहना की और साथ ही विश्वास जताया कि सभी रिफाइनरी कर्मी आगे भी अपने प्रयास निरंतर जारी रखेंगे ताकि भविष्य में भी मथुरा रिफाइनरी नए कीर्तिमान स्थापित करती रहे। अजय कुमार तिवारी ने रिफाइनरी से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी हित धारकों का धन्यवाद दिया। जिन्होंने मथुरा रिफाइनरी का हर कदम पर साथ दिया है और नई सफलताएं अर्जित करने मे अपना योगदान दिया है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.