हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत शादी समारोह से लौटते समय वाहन के इंतजार में खड़े तीन लोगों को बेकाूब वैन ने रौंद दिया। इनमें से युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा व्यक्ति गंभीर घायल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद शाम को परिजनों को सुपुर्द कर दिए।कोतवाली सुरीर क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी प्रकाशचंद, बेटी सीमा 18 वर्षीय और गांव निवासी शिव कुमार 32 वर्षीय पुत्र सुखपाल सिंह के साथ शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। तीनों वाहन के इंतजार में मांट-राया मार्ग पर सड़क पर खड़े थे, तभी पीछे से आई वैन ने तीनों को रौंद दिया। शिव कुमार और सीमा की मौके पर मौत हो गई और प्रकाशचंद गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को मथुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मुकेश चंद्र ने थाना मांट में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
