• Thu. Feb 19th, 2026

चौकी बाग बहादुर के पीछे सिपाही के कमरे में पार्किंगकर्मी का शव मिलने से फैली सनसनी

ByVijay Singhal

Jun 9, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली की चौकी बाग बहादुर के पीछे सिपाही के कमरे में पार्किंगकर्मी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धौलीप्याऊ की नारायणपुरी निवासी 50 वर्षीय अशोक यादव उर्फ टोपी पुत्र मानिक चंद रेलवे स्टेशन पर वाहनों की पार्किंग का कार्य करते थे। बृहस्पतिवार को उसका शव बाग बहादुर चौकी के पीछे भूरी सिंह नामक सिपाही के कमरे में मिला। मृतक के पुत्र कार्तिक यादव ने बताया कि बुधवार सुबह 11.30 बजे पिता घर से खाना लेकर निकले थे। सिपाही भूरी सिंह उनके रिश्तेदार हैं। उनके कमरे में आना-जाना लगा रहता था। बुधवार को वह आराम करने के लिए कमरे पर गए। रात को 10 बजे के करीब जब भूरी सिंह कमरे में पहुंचे तो उन्हें मृत पड़ा देखा। उन्होंने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पता चलेगा कि उनके पिता की मौत कैसे हुई है। बताया कि उनके पिता लो ब्लड प्रेशर एवं शुगर के मरीज थे। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने बताया कि मृतक के शरीर में कोई चोट का निशान नहीं था। संभवत: ह्रदय गति रुकने के कारण उसकी मौत हुई है। फिर भी विसरा सुरक्षित कर लिया है इसे जांच के लिए भेजा जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.