• Thu. Feb 19th, 2026

वैष्णो देवी मंदिर के समीप ई-रिक्शा सवार महिला के गले से बाइक सवारों ने तोड़ी सोने की चेन

ByVijay Singhal

Jun 9, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन की कोतवाली क्षेत्र स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर के पास ई-रिक्शा सवार महिला के गले से बाइक सवार हजारों रुपये की सोने की चेन तोड़कर ले गए। पीड़िता पुलिस के पास पहुंची, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गडवाल के रहने वाले मृत्युजंय पिछले काफी समय से राधावैली में रहते हैं। बुधवार को पत्नी उर्मिला की बहन सुनीता मथुरा आई। उर्मिला सुनीता और अपनी बेटी शिवानी के साथ वृंदावन के बांके बिहारी दर्शनों को गई। सभी ने पहले बांके बिहारी के दर्शन किये इसके बाद प्रेम मंदिर के पास से ई-रिक्शा लिया और मां वैष्णो देवी के मंदिर के लिए चले। अभी वह कुछ दूरी पर पहुंचे ही थे तभी बाइक सवार दो युवक आए और उर्मिला देवी के गले से सोने की चेन तोड़कर ले गए। पीड़िता ने शोर भी मचाया, लेकिन शातिर बाइक चेन स्नेचरों को कोई पकड़ नहीं पाया। पीड़िता ने डायल 112 नंबर पर फोन करके पुलिस भी बुला ली। पुलिस ने उन्हें कोतवाली जाने की सलाह दी। पीड़िता कोतवाली पहुंची और चेन स्नेचिंग की वारदात से पुलिस को अवगत कराया। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बताया कि उनकी चेन एक तोले की थी और वर्तमान में उसकी कीमत 60 हजार के करीब है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.