हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेला को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। बुधवार को सहायक आयुक्त डाॅ. गौरी शंकर के निर्देशन में दानघाटी मंदिर के सामने मानसी गंगा के समीप बनी दूध भोग की दुकानों के साथ-साथ आसपास के मिष्ठान विक्रेताओं के यहां मिठाई के नमूने लिए। टीम ने पांच कुंतल दूषित पेड़ा को भी नष्ट कराया। प्रसिद्ध मिष्ठान व्यवसायी की दुकान से पांच सेंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। कई दर्जन दूध भोग की दुकानों से डेढ़ सौ दूध के एक्पायर हो चुके पैकेट को नष्ट कराया गया। टीम ने व्यापारियों को समझाया कि लोगों के स्वास्थ्य के हित में केवल गुणवत्ता युक्त खाद्य एवं पेय पदार्थ का ही विक्रय करें। अनुपालन न करने पर संबंधित फर्म का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। बुधवार को क्षेत्राधिकारी राम मोहन शर्मा और थाना प्रभारी ओमहरि बाजपेयी ने पुलिसबल के साथ परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। जाम की स्थिति, प्वाइंट पर पुलिस की मौजूदगी आदि के बारे में भी जानकारी ली। सीओ राममोहन शर्मा ने बताया की संदिग्ध युवकों से पूछताछ की जा रही है। फोर्स के साथ लगातार परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया जा रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
