• Wed. Feb 18th, 2026

लापरवाही : डीएम ने आठ खाद्य सुरक्षा निरीक्षकों का रोका वेतन

ByVijay Singhal

Jun 7, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज चीफ विजय सिंघल

खाद्य सुरक्षा निरीक्षको को कार्यों में सुधार लाने के दिये सख्त निर्देश

मथुरा । जिलाधिकारी द्वारा आठ लापरवाह खाद्य सुरक्षा निरीक्षकों पर कार्यवाही करते हुए उनका वेतन रोका गया है, साथ ही उन्हें कार्यशैली सुधारने की चेतावनी दी है, डीएम पुलकित खरे की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिसमें मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया, समिति के सदस्यों ने बिन्दुवार एजेंडों पर चर्चा करते हुये अपने विचार रखे ।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जनपद में खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता पर लगातार निगरानी की जा रही, विशेषकर दूध विक्रेताओं पर नजर रखी जा रही है, खाद्य कारोबारियों को अपने बिल कैशमैमो पर एफएसएसएआई लाइसेन्स नंबर अंकित करना अनिवार्य कराया जा रहा है, डीएम ने खाद्य विक्रेताओं के नमूनों की निःशुल्क जांच कराकर त्वरित रिपोर्ट प्रदान करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये, खाद्य व औषधि विक्रय करने वालों के विरूद्ध न्यायालय में लंबित सभी वादों का निस्तारण कराया जाये, भोग तथा ईट राइट योजना में प्रगति लायें, जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिये कि वैन द्वारा ज्यादा से प्रचार प्रसार तथा जागरूक किया जाये ।
वहीं कार्यशैली में लापरवाही को देखते हुए जिलाधिकारी पुलकित खरे ने आठ खाद्य सुरक्षा निरीक्षकों का वेतन रोकने के निर्देश दिये और कहा कि अपने कार्यों में सुधार लाएं, खाद्य चेकिंग अभियान में अपना कार्य पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करें, भारतीय खाद्य सुरक्षा एव मानक प्राधिकरण भारत सरकार द्वारा संचालित ईट राइट इंडिया कैंपेन के तहत जनपद में कारागार और कलेक्ट्रेट को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थों को उपलब्धता एवं स्वच्छता हेतु ईट राइट कैंपेन द्वारा प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है, एडीएम प्रशासन विजय शंकर दूबे, पुलिस अधीक्षक नगर एमपी सिंह, सीएमओ डॉ0 अजय कुमार वर्मा, जिला अभिहित अधिकारी डॉ0 गौरी शंकर आदि मौजूद रहे ।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.