हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में युवती की हत्या कर शव जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दबंग अपने साथियों के साथ युवती को उसकी ननिहाल से उठा ले गया। इसके बाद उसकी हत्या करके शव को खेत में जला दिया। साक्ष्य मिटाने के लिए चिता की राख को खेत में ही ट्रैक्टर से जोतकर बिखेर दिया। युवती के भाई की शिकायत पर एसपी देहात ने फॉरेंसिंक टीम मौके पर भेजी। टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। आरोपी अपने घर से फरार है। मामला नौहझील थाना क्षेत्र के टोली मोहल्ला का है। मोहल्ला निवासी नरेश कुमार ने बताया कि कालीचरन नामक युवक उसकी बहन पिंकी को 15 दिसंबर 2022 को अपहरण करके ले गया था। पिंकी किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंच गई। परिजनों ने सुरक्षा की दृष्टि से उसे टैटीगांव स्थित ननिहाल पहुंचा दिया। बताया कि तीन जून को उसकी पिंकी से बात हुई थी। इसी रात 12 बजे के करीब कालीचरण अपने तीन साथियों के साथ टैटीगांव पहुंचा। उसने खुद को विद्युत विभाग की टीम का कर्मी बताते हुए दरवाजा खुलवाया। इसके बाद युवती को जबरन गाड़ी में डालकर ले गया। युवती की मामी ललिता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। बताया कि इसका पता चला तो वह सुरीर कोतवाली पहुंचा, लेकिन पुलिस ने उसे टरका दिया। पांच जून की दोपहर नरेश को सूचना मिली कि मुबारिकपुर गांव स्थित खेत में रात को उसकी बहन की चिता जलाई गई है। चिता की राख को ट्रैक्टर से पूरे खेत में फैला दिया गया है। इस पर नरेश अपनी बहन की हत्या करके उसका शव जलाने की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने फिर उसकी नहीं सुनी। मंगलवार को वह परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा। उसने एसपी देहात त्रिगुण बिसेन को पूरी बात बताई। इसके बाद घटनास्थल पर फॉरेंसिंक टीम भेजी गई। जिस खेत में युवती की चिता जलाई गई, उस खेत के मालिक श्याम पंडित का कहना है कि रात में उसने खेत में हवन किया था। जो राख युवती की चिता की बताई जा रही है, वह हवन की राख है। रात को भी पुलिस आई थी और मौके का निरीक्षण कर चली गई। मौके से किसी इंसान को जलाने का कोई सबूत नहीं मिला था।एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने कहा कि युवती की हत्या कर शव जलाने की शिकायत मिली है। गांव में फॉरेसिंक टीम भेजी है। टीम ने खेत से राख को एकत्रित कर जांच के लिए भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
