• Tue. Feb 17th, 2026

पांच माह में ही उजड़ गया राधिका का सुहाग

ByVijay Singhal

Jun 5, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र के गांव भूरगढ़ी स्थित लिंक रोड पर दुर्घटना में मृत युवक अंशुल का पांच माह पहले ही विवाह हुआ था। मृतक के परिजनों ने बताया कि अंशुल दो रोज पहले ही पत्नी राधिका के साथ ननिहाल घूमने के लिए आया था। पांच माह पहले शेरगढ़ निवासी राधिका के साथ उसकी शादी हुई थी। वह गुड़गांव में बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था। मौत की सूचना मिलने के परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं राधिका अपनी सुधबुध खो बैठी है। वह समझ ही नहीं पा रही है कि उसका सब कुछ उजड़ गया है। पति की मौत की सूचना उसे दी तो पहले तो वह अवाक कर रही, लेकिन बाद में दहाड़े मार-मारकर रोने लगी। उसे अपनी किस्मत पर यकीन नहीं हो रहा है कि पांच माह बाद ही उसका सुहाग उजड़ गया है। सूचना मिलने पर मृतक के ससुरालीजन पहले ननिहाल एवं बाद में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मायके पक्ष के लोग तो बात करने की स्थिति में नहीं थे। सभी अपनी लड़की के भविष्य को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे थे। दुर्घटना में चचेरे भाई अंशुल और बहन दिव्या उर्फ मुस्कान की मौत की खबर से पूरे गांव का माहौल गमगीन है। देर शाम दोनों के शव उनके मूल गांव सदलपुर पहुंचे तो ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.