• Tue. Feb 17th, 2026

दस दिन तक रेल अधिकारी जांचेंगे रेल की सुरक्षा, रेलवे जीएम ने दिए निर्देश

ByVijay Singhal

Jun 5, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। ओडिशा रेल हादसे के बाद रेलवे अधिकारी रेल की पटरियों से लेकर ट्रेन के संचालन तक की जांच करेंगे। इसके लिए रेलवे जीएम ने संबंधित सेक्शन के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह यार्ड में पहुंचकर रेल की पटरी तथा संचालन की जांच करें। मथुरा में स्थानीय अधिकारियों के अलावा मंडल स्तरीय अधिकारी भी जांच करेंगे। एनसीआर रेलवे जीएम ने यह बैठक रविवार शाम ली। बैठक में मथुरा के सभी यार्ड पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए। ओडिशा रेल हादसा का कारण भले ही अभी तक मालूम न हो सका हो, लेकिन प्रथम दृष्टया रेलवे संचालन को दुरुस्त करने के लिए एनसीआर रेलवे के जीएम ने बैठक लेकर सभी सेक्शन के रेल संचालन की जानकारी ली। उनके द्वारा एक दिन पूर्व की गई बैठक में 4 जून से 14 जून तक प्रतिदिन सभी यार्ड में रेलवे अधिकारियों को पहुंच कर सिस्टम चेक करने को कहा गया था। रविवार को हुई बैठक में उनके द्वारा सभी सेक्शन पर चल रहीं गतिविधियों की जानकारी ली। उन्हाेंने निर्देश दिए कि मथुरा के बाद, फरह आदि यार्ड में सेफ्टी से संबंधित सतर्कता बरती जाए। इस बैठक में सैफ्टी से संबंधित अधिकारी भी शामिल हुए। जानकारी रहे एक दिन पूर्व मथुरा जंक्शन के रेलवे अधिकारियों ने जंक्शन पर सतर्कता के लिए संबंधित रेलवे कर्मचारियों को निर्देश दिए गए। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि जीएम ने बैठक कर मथुरा सहित सभी सेक्शन पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए दस दिन का अभियान सुनिश्चित किया गया है। दो ट्रेनों का रूट डायवर्ट नही किया गया। ओडिशा हादसे के बाद रेलवे ने 4 जून को भुवनेश्वर-नई दिल्ली तथा पुरी आनंद विहार टर्मिनल की अप और डाउन ट्रेन का रूट डायवर्ट किया था। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि अब और किसी ट्रेन को रूट डायवर्ट नहीं किया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.