• Wed. Nov 4th, 2026

छाता में ब्यूटीशियन सेमिनार मेंप्रतिभाशाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

Byvijay.singhal1233

Oct 22, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता तहसील के कस्बा कोसीकला के भरतमिलाप चौक पर महिलाओं और नारियों को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विधि नारी सेवा समिति के तत्वावधान में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण सेमिनार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे प्रमुख समाजसेवी कमलकिशोर वार्ष्णेय एवं सेवा भारती की वोधिक प्रमुख रीना जी के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर फूलमाला पहनाकर एवं दीप प्रज्वलन करके किया गया। इस मौके पर विधि नारी सेवा समिति के नेतृत्व में सिलाई कढ़ाई , ब्यूटीपार्लर की प्रशिक्षु महिलाओं एवम लड़कियों का कंपीटिशन कराया गया। जिसके बाद कंपीटिशन में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर मुख्य अतिथि रीना ओर कमलकिशोर वाष्णेय के द्वारा सम्मानित किया गया। जिसको लेकर मौजूद सैकड़ों महिलाओं में काफी हर्ष का माहौल देखने को मिला। इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ट्रेनिग सेंटरों का ज्यादा से ज्यादा महिलाएं लाभ लेकर आत्मनिर्भर बन सके और समाज मे अपनी अहम भूमिका निभा सके। इस बारे में मंच से मुख्य अतिथि कमलकिशोर वाष्णेय और विशिष्ट अतिथि धर्मवीर अग्रवाल ने महिलाओं को जितना हो सके आत्मनिर्भर बनने की बात कही।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.