• Tue. Jun 30th, 2026

मथुरा में शादी के दौरान हंगामा, पथराव:वर और वधु पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी, पुलिस ने शांत कराया

ByVijay Singhal

May 20, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के राया इलाके के गांव सोनई में शादी आयोजन के दौरान 2 पक्षों में बवाल हो गया। दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ। करीब आधा घंटे तक चला उपद्रव पुलिस के पहुंचने पर शांत हुआ। हंगामा करने वाले लोग मौके से भाग गए। राया के सोनई निवासी अहमद हसन की दो बेटियों की शुक्रवार को शादी थी। बरात आगरा के मिढ़ाकुर कस्बे से आई थी। शादी में बारात में शामिल होने कुछ युवक राया कस्बे से भी पहुंचे थे। शादी के लिए पंडाल लगा था,दहेज का सामान सजा हुआ था,देर रात रस्म निभाई जा रही थीं। दूल्हा पक्ष और दुल्हन पक्ष मांगलिक कार्यों को संपन्न कराने में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक शोर होने लगा। अहमद हसन की बेटियों की शादी के दौरान राया से कुछ बराती भी पहुंचे थे। बारात चढ़ने के दौरान लड़कियों के ननिहाल पक्ष से वाद विवाद हो गया। इसी दौरान बारात में शामिल होने आए राया के लोगों ने हंगामा करते हुए पत्थर फैंकना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और एक दूसरे पर पथराव करने लगे। दोनों पक्षों में झगड़ा होता देख कन्या पक्ष और वर पक्ष ने समझाने का प्रयास किया लेकिन झगड़े पर उतारु दोनों पक्ष किसी की सुनने को तैयार नहीं थे। झगड़े के दौरान एक पक्ष कार्यक्रम स्थल के नजदीक स्थित बनी मस्जिद की छत पर पहुंच गया और वहां से दूसरे पक्ष पर पथराव करने लगा। जिस समय झगड़ा हुआ और एक दूसरे ओर लोग पथराव कर रहे थे उस समय बारात हाथरस मथुरा रोड पर निकल रही थी। बारात निकलने और पथराव के कारण रोड पर जाम लग गया। वाहन जहां थे वहीं रुक गए। राहगीर पत्थरों से बचने को सुरक्षित स्थान तलाशने लगे। करीब आधा घंटे से ज्यादा समय तक झगड़ा होता रहा। शादी में पथराव की सूचना मिलते ही सीओ महावन आलोक सिंह, राया थाना प्रभारी अजय किशोर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को आता देख उपद्रवी मौके से भाग गए। पथराव में 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायल मिथुन, यूनिस, परवेज, नदीम हदीस को प्राथमिक उपचार के लिए राया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। इस मामले में किसी भी पक्ष ने अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है। पुलिस उपद्रवियों की तलाश कर रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.