हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना मांट की सरकारी गाड़ी के चालक ने परिचित को मुफ्त में मीट न दिए जाने को लेकर हुए विवाद में भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष की पिटाई कर दी। रात गांव भद्रवन में बिट्टू मुर्गा वाले की दुकान पर एक व्यक्ति शराब के नशे में पहुंचा और खुद को मांट थाने में तैनात चालक का परिचित बताते हुए मुफ्त में मीट की मांग की। इसे लेकर वहां विवाद हो गया, समीप में होटल चलाने वाले गांव भद्रवन निवासी, भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष मदन सिंह राघव भी पहुंच गए। यहां मदन सिंह व मुफ्त में मीट मांगने वाले के मध्य मारपीट हो गयी। सूचना पर चालक दो दरोगाओं को लेकर भद्रवन पहुंच गए। और मदन सिंह की पिटाई कर दी। मदन सिंह व विवाद करने वाले को पुलिस थाने ले आई, जहां देर रात दोनों को छोड़ दिया गया। मदन सिंह ने घटना की जानकारी संगठन के पदाधिकारियों को दी। सोमवार की दोपहर संगठन के पदाधिकारी मांट थाने पहुंचे और चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने कार्यकताओं के सामने चालक से बात की, भरोसा दिलाया कि भविष्य में पुनरावृत्ति नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर महावीर सिंह, कुमरपाल फौजी, जितेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह, प्रेम सिंह, बच्चू सिंह, सतीश चौधरी, यतीश गुप्ता, नकुल ठाकुर, रवि ठाकुर, रंजीत मुखिया आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
