हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के आए परिणाम के बाद भाजपा में खुशी की लहर है वजह है 17 नगर निगम पर पार्टी प्रत्याशियों की विजय। मथुरा वृंदावन नगर निगम सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने 1 लाख से ज्यादा वोटों से जीतकर सभी को आश्चर्य में डाल दिया। मथुरा में भाजपा के खाते में नगर निगम के अलावा,कोसी नगर पालिका और 4 नगर पंचायत सीट आईं। मथुरा वृंदावन नगर निगम सीट पर भाजपा ने लगातार दूसरी बार कब्जा बरकरार रखा। 2017 में बने नगर निगम पर दूसरी बार पार्टी के महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने जीत हासिल की। विनोद अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के राजा मोहतिम अहमद को 1 लाख 10 हजार 529 वोटों से हराया। विनोद अग्रवाल को 1 लाख 45 हजार 720 मत मिले जबकि बसपा के राजा मोहतिम अहमद को 35 हजार 191 मत मिले। नगर निगम में मतदान ईवीएम मशीन से हुआ। यहां मतगणना के दिन परिणाम भी जल्द आने लगे। सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती हुई। इसमें भी भाजपा ने बढ़त बनाई। इसके बाद ईवीएम में पड़े मतों की गिनती शुरू हुई। नगर निगम के लिए 20 राउंड गिनती हुई। जिसमें पहले राउंड से भाजपा के विनोद अग्रवाल ने बढ़त बनाना शुरू कर दिया। विनोद अग्रवाल ने इस बढ़त को 20 वें राउंड तक बरकरार रखा जिसका नतीजा यह रहा कि उनकी जीत एक लाख से ज्यादा मतों से हुई। नगर निगम में मतदान ईवीएम मशीन से हुआ। यहां मतगणना के दिन परिणाम भी जल्द आने लगे। सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती हुई। इसमें भी भाजपा ने बढ़त बनाई। इसके बाद ईवीएम में पड़े मतों की गिनती शुरू हुई। नगर निगम के लिए 20 राउंड गिनती हुई। जिसमें पहले राउंड से भाजपा के विनोद अग्रवाल ने बढ़त बनाना शुरू कर दिया। विनोद अग्रवाल ने इस बढ़त को 20 वें राउंड तक बरकरार रखा जिसका नतीजा यह रहा कि उनकी जीत एक लाख से ज्यादा मतों से हुई। मथुरा की एक मात्र नगर पालिका कोसी में मतदान बैलेट पेपर से हुआ। यहां हुए मतदान की मतगणना छाता में हुई। कोसी नगर पालिका पर भाजपा के धर्मवीर अग्रवाल पत्रकार ने कब्जा किया। धर्मवीर अग्रवाल ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 1698 मतों से हराया। धर्मवीर अग्रवाल का मुकाबला निर्वतमान चेयरमैन नरेंद्र गुर्जर से था। नरेंद्र गुर्जर इस बार कांग्रेस से चुनाव लडे थे। मथुरा में 13 नगर पंचायतों में से 4 पर भाजपा को जीत मिली जबकि 9 में उसे हार का मुंह देखना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी फरह,राधाकुंड,सौंख के अलावा गोकुल में ही नगर पंचायत चुनाव जीत सके। जबकि बरसाना, नंदगांव,बलदेव,गोवर्धन और महावन जैसे तीर्थ स्थल में भी भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा। गोवर्धन,बल्देव, राया, बाजना,चौमुंहा और महावन में निर्दलीय प्रत्याशीयों ने जीत हासिल की। बरसाना नगर पंचायत में आम आदमी पार्टी ने खाता खोलते हुए जीत हासिल की जबकि नंदगांव में रालोद,छाता में बसपा चुनाव जीती।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
